spot_img
spot_img
Tuesday, October 13, 2026
spot_img

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा कर ले जाने वाला गिरफ्तार

दिनेशपुर (महानाद) : पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा कर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि दिनांक 26/12/2021 को थाना दिनेशपुर में एक नाबालिग के गुमशुदा हो जाने के संबंध में एफआईआर सं. 303/2021 धारा 365 आईपीसी दर्ज कर मामले की जांच शुरु की गई।
दिनांक 1 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर एसआई दीपा अधिकारी ने पुलिस बल के साथ चण्डीपुर मोड़ पर उपरोक्त गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर राजू मण्डल पुत्र सुनील मण्डल निवासी मोतीपुर नं.-1, दिनेशपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त राजू मण्डल ने बताया कि वह नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया था। जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि राजू मण्डल ने उसका शारीरिक शोषण किया है। जिसके आधार पर अभियोग में धारा 363/366 ए / 376 आईपीस व 5/6 पोस्को एक्ट की बढ़ोतरी की गयी तथा गुमशुदा नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर अभियुक्त राजू मण्डल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिय ागया।
पुलिस टीम में एसआई दीपा अधिकारी, कां. श्रीनाथ तथा रितु आर्या शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles