spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

काशीपुर : वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजे पर दुबई भेजकर ठगे 2 लाख

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अल्ली खां निवासी एक व्यक्ति ने टांडा बादली निवासी दो भाईयों पर उसके भाई को वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजे पर दुबई भेजकर 2 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मौ. अल्ली खां, काशीपुर निवासी मंसूर आलम पुत्र रियासत हुसैन ने एसएसपी उधम सिंह नगर को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसने अपने भाई मुशीर आलम को जाबिर पुत्र साबिर उर्फ भूरा निवासी टांडा बादली, जिला-रामपुर, उत्तर प्रदेश को उसके भाई नादि के पास दुबई भेजने के लिए फोन पे के माध्यम व नकद दो लाख रुपये दिये थे।

मंसूर ने बताया कि दिनांक 19.07.2025 को उसका भाई मुशीर नादिर के पास दुबई चला गया था। वहाँ पर जाकर पता चला कि नादिर ने धोखे से वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर बुलाया है। जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो नादिर ने उसके भाई के साथ गाली-गलौच व मारपीट की, जब उसने नादिर व जाबिर से बात की तो उन्होंने उसे भी धमकाना शुरु कर दिया और बोले यदि मुशीर को वापस बुलाना है तो 50,000 रुपये दे।

मंसूर ने बताया कि इस पर उसने दुबई दूतावास में ई-मेल किया, उसके बाद उसने भारतीय विदेश मंत्रालय में ई-मेल किया। तब विदेश मंत्रालय से उसे फोन आया कि आप अपने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करें। इन सब प्रयासों से उसने उसके भाई को टिकट कराकर वापस भेज दिया।

मंसूर ने बताया कि नादिर उसके भाई को धोखे से वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर दुबई ले गया तथा देर से दुबई से वापस आने के कारण उसके भाई का पासपोर्ट भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। यह अवैध मानव परिवहन व धोखाधड़ी का मामला है। उसने पुलिस से कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने नादिर और जाबिर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 318(2), 352, आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025 की धारा 10 तथा 24 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई देवेन्द्र सिंह सामन्त को सौंपी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles