विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने पक्काकोट निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद की है।
आपकेा बता दें कि दिनांक 22.2.2026 को प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत कर चोर की तलाश शुरु की।
पुलिस द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे से भी कम समय में सुजल पुत्र संजू (20 वर्ष) निवासी पक्काकोट, काशीपुर को मय चोरी की बाइक के गिरफ्तार कर लिया।
एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि अभियुक्त शातिर चोर है, जिसके विरुद्ध काशीपुर कोतवाली में पूर्व से चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कटोराता कौशल भाकुनी, एएसआई प्रकाश बोरा, कां. प्रेम कनवाल तथा गिरीश मठपाल शामिल थे।



