spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : 32 एवं 17 साल की युवतियां हो गईं लापता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): अलग-अलग स्थानों से दो युवतियां लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

विजय नगर, नई बस्ती निवासी मौ. फईम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 17 नवंबर को उसकी 32 वर्षीय पत्नी शाईन सरकारी अस्पताल से दवाई लेने गई थी लेकिन वहांे से वापिस घर नहीं लौटी। उसने उसेकाफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

हुलिया – रंग गोरा, लंबाई 5 फिट, नीले रंग के कपड़े व पैरों में चप्पल पहने हुई है।

वहीं, गिरीताल काशीपुर निवासी गीता देवी पत्नी स्व. सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि विगत 29 नवंबर 2023 की दोपहर के 2.30 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री वैशाली शर्मा बाजार गई थी लेकिन फिर वापिस नहीं लौटी। उन्होंने उसे काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नीहं चला

हुलिया – रंग गोरा, लंबाई 4.5 फिट, गोल्डन रंग की पायजामी महरूम रंग की कुर्ती तथा पैरो में चप्पल पहने हुई है।

यदि किसी को कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के मो. नं. 9411112904 पर सूचना दे सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles