spot_img
spot_img
Sunday, April 12, 2026
spot_img

काशीपुर : 8 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाई जायेगी महाराजा अग्रसेन जयंती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आगामी 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी।

श्री अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती आगामी 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाई जायेगी। इस अवसर पर प्रातः 9 बजे हवन किया जायेगा। उसके पश्चात 10.30 बजे ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

बता दें कि अग्र समाज के वरिष्ठ केशव सरन अग्रवाल के दसवा संस्कार को देखते हुए जयंती की तिथि को बढ़ाकर 9 अक्टूबर किया गया था। लेकिन केशव सरन अग्रवाल का दसवां संस्कार 9 अक्टूबर को होगा इसलिए महाराजा अग्रसेन की जयंती 8 अक्टूबर, शुक्रवार को ही मनाई जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles