spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग से रेप का आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रतन सिनेमा रोड स्थित मॉल के कैफे में नाबालिग से रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि 10 जनवरी 2024 को कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि इंस्टाग्राम के जरिये उसकी मुलाकात ग्राम ब्रहमनगर, ढकिया कलां, काशीपुर निवासी सुमित पुत्र स्वराज सिंह से हुई थी। जब वह स्कूल जाती थी तो वह अपनी बहन को भी स्कूल छोड़ने जाता था। तब से उसकी सुमित से बोल चाल शुरू हो गई।

युवती ने बताया कि 25 जून 2023 को जब वह अपने मामा के घर जा रही थी तो काशीपुर तक वह अपनी बहन के साथ आई। जब उसकी बहन उसे छोड़कर चली गई तो सुमित उसके पास आया और उसे घुमाने के लिए रतन सिनेमा रोड पर स्थित एक मॉल के कैफे में ले गया जहां उसने स्कार्फ से उसके हाथ बांध कर उसके साथ जबरन रेप किया।

युवती ने बताया कि कि घटना के बाद आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया। जिस पर वह अपने मामा के घर चली गई और उसने अपने घर पर किसी को नहीं बताया। बाद में जब सुमित उससे शादी के लिए मुकरने लगा तो उसने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिस पर उसकी मां सुमित के घर गइ तो सुमित के परिजनों ने उसकी मां को डरा धमका कर वापस भेज दिया।

पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ धारा 376/506 आईपीसी व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सुमित की तलाश कर दी थी। सुमित की गिरफ्तारी के लिए गठित की टीम के एसआई संतोष देवरानी और कां. किशार फर्त्याल ने उसे हापुड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles