spot_img
spot_img
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

काशीपुर : ऐसी हुई नशेड़ियों में यारी कि बाइक चुराकर करने लगे सवारी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए चोरी की 6 बाइकों सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि काशीपुर कोतवाली में पंजीकृत बाइक चोरी से संबंधित मामलों के सफल व तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टिसी द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर एसपी काशीपुर अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा के दिशा निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के उपरांत सुरागरसी पतारसी के आधार पर रात्रि में तीन बाइक चोरों 1. मौ. आकिब पुत्र सईद अहमद निवासी मौ. बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पीछे, काशीपुर 2. मौ. नावेद पुत्र मौ. यासीन निवासी मौ. बांसफोड़ान तथा 3. फैजान पुत्र मौ. इकबाल निवासी करबला बस्ती, मौ. अल्ली खां, काशीपुर को चोरी की कुल 6 बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाइक बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 34, 411, 414 आईपीसी की बढ़ोत्तरी करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उकत तीनों चोरों ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं, तीनों ही नशे के आदी हैं। अपने इसी नशे के खर्चे के शौक को पूरा करने के लिए साप्ताहिक बाजारों, बैंक्वेट हॉल के बाहर के पार्किंग व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से रेकी करने के पश्चात बाइक चोरी कर लेते थे और उसकी नंबर प्लेट तोड़कर सुनसान जगह पर छिपा देते थे। माहौल शांत होने पर अपनी जरूरत के मुताबिक बाइक को औने पौने दामों पर बेचकर पैसे आपस में बराबर बांट लेते थे।

पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, मनोज जोशी, एएसआई प्रकाश बोरा, कां. दीपक कुमार, गौरव सनवाल, प्रेम कनवाल तथा सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

बरामद बाइकों का विवरण –

1. मोटरसाईकिल होंडा साईन बारंग रेड ब्लैक चेचिस नंबर ME4JC735DH8001756 FIR N. 591- 2023 धारा 379 भादवि से संबंधित।

2. मो0सा0 एचएफ डीलक्स बिना नंबर के चेचिस नंबर MBLHA7151H9D03026 FIR N.562- 2023 से संबंधित

3- मो0सा0 स्पलैंडर बारंग ब्लैक सिल्वर के चेचिस नंबर HAW114MHE55074-मो0सा0 हीरो होंडा

स्पलैंडर प्लस बिना नंबर बारंग काला सिल्वर चेचिस नंबर MBLHA 10BWGHA70321

5- पैशन प्लस हीरो होंडा बारंग रेड सिल्वर चेचिस नंबर 04.109C30050

6- मो0सा0 बजाज सीटी 100 बारंग सिल्वर रेड काला चेचिस नंबर DUFBLL28202

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles