spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : गगन कांबोज के घर के आगे लगे सर तन से जुदा के नारे, भीड़ ने बरसाये पत्थर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : समाजसेवी एवं भाजपा नेता गगन कांबोज के घर के बाहर दूसरे धर्म के 25-30 लोगों ने सर तन से जुदा के नारे लगाते हुए नारे बाजी कर पत्थरबाजी की है। गगन कांबोज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

समाजसेवी एवं भाजपा नेता गगन कांबोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल रात्रि के लगभग 8 बजे वह अपने घर विजयनगर, नई बस्ती में मौजूद थे। इतने में उनके घर की तरफ 25-30 लोग नारा ए तकबीर, अल्ला हूँ अकबर तथा गुलामे नबी की एक ही सजा सर तन से जुदा, सर तनसे जुदा के नारे लगाते हुए आये। भीड़ में से किसी एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के घर पर पत्थर भी मारे गये।

गगन ने बताया कि जब वे आवाज सुनकर अपने घर के बाहर आये तो उन्हें देख उपरोक्त लोग वहाँ से जाने लगे और जाते समय गंदी-गंदी गालियां देते हुए कहने लगे कि बहुत नेता बनता है। एक दिन इसका काम ही तमाम कर देंगे। उन्होंने वहाँ एक व्यक्ति जिसका नाम नूर हसन निवासी विजय नगर, नई बस्ती, काशीपुर को पहचान लिया। उक्त लोग काफी दूर तक ये नारे लगाते हुए ही जा रहे थे।

गगन ने बताया कि इससे पूर्व 2 जून 2023 को भी कुछ सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सर तन से जुदा की पोस्ट कर चुके हैं। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उन्हें लगातार सर तन से जुदा करने की धमकियां मिलती रही हैं। और उसी प्रकारण को दोराहाने की नीयत से उक्त घटना को कल भी अंजाम दिया गया है।

गगन कांबोज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नूर हसन के खिलाफ धारा 504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles