spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : सूर्या रोशनी लि. में फटा हाइड्रोजन सिलिंडर, 1 की मौत 10 घायल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में हाइड्रोजन सिलिंडर फट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये।

आपको बता दें कि आज सुबह लगभग 10.30 बजे मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड में हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गये। घायलों में एक व्यक्ति का पैर बुरी तरह से कट गया है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना में मृत व्यक्ति को सरकारी अस्पताल भेजा गया था, जहां उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, मेयर दीपक बाली, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसपी निहारिका सिंह, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला, डॉ. अमरजीत सिंह साहनी आयुष्मान अस्पताल पहुंचे और घायलों हाल जाना व उनके परिजनों से वार्ता की।

कमिश्नर दीपक रावत ने डॉक्टरों से बात कर कहा कि घायलों का हर सम्भव उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है व उन्होंने कहा यदि किसी घायल को उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय भेजना पड़े तो भेजा जाएगा। आयुक्त ने घटना की जांच कराने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिए।

वहीं डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि घायलों का हर सम्भव इलाज किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में बने रहने के निर्देश दिए तथा घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने सूर्या फैक्ट्री में घटना को देखते हुए राहत बचाव हेतु एनडीआरएफ को भी भेजा है।

दुर्घटना में घायलों के नाम
1. गौरव सिंह
2. गिरजा देवी
3. मनीषा
4. रोहिताश
5. सजनी
6. आलोक
7. अंकित कुमार शर्मा
8. रीता
9. पूनम
10. रोहित

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles