spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : साले के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर घूम आया हांगकांग, अब करना चाहता है मकान पर कब्जा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर अपने साले के पासपोर्ट पर अपनी फोटो लगाकर हांगकांग घूम कर आने और उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मानपुर रोड, आरके फ्लोर मिल के सामने, विश्वनाथपुरम कालोनी निवासी गुरनाम सिंह पुत्र बंता सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पार्थना पत्र देकर बताया कि मानपुर ठेरा, काशीपुर निवासी बलविन्दर सिंह पुत्र स्व. कपूर सिंह ने अपने साले मेहल सिंह पुत्र हजारा सिंह के नाम से पासपोर्ट बनवाया है जिस पर उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी फोटो लगा रखी है। बलविंदर सिंह उक्त पासपोर्ट के माध्यम से हांगकांग भी घूमकर आया है। गुरनाम ने बताया कि बलविंदर सिंह फर्जी दस्तावेज बनाने का कार्य करता है तथा इनका गलत इस्तेमाल करता है। गुरनाम ने कहा कि बलविंदर ने कूटरचित दस्तावेजों से अपने साले के नाम से पासपोर्ट बनाकर हांगकांग की यात्रा करने से पासपोर्ट अधिनियम व धोखाधड़ी करने का अपराध किया है । यह कृत्य गम्भीर अपराध है।

गुरनाम ने बताया कि उसने आरके फ्लोर मिल के सामने रंजीत कौर से एक मकान खरीदा है जिस पर बलविंदर सिंह उस पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है और कह रहा है कि तूने मकान खाली नहीं किया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूँगा।

गुरनाम ने कहा कि उसने इन मामलों की शिकायत कोतवाली काशीपुर से लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर, डीजपी उत्तराखंड तथा पासपोर्ट ऑफिस बरेली तक की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

अब कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 420, 506 आईपीसी तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कोतवाल मनोज रतूड़ी स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles