spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : तलाकशुदा महिला को ब्लैकमेल कर किया रेप, हड़पे 2.5 लाख

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक तलाकशुदा महिला ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर व ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर उसके 2.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

काशीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक तलाकशुदा महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात आलिम निवासी ग्राम बांसखेड़ा, काशीपुर से हुई थी, जो कि अपने आप को एक अधिवक्ता बताते हैं। उसने उससे शादी का वादा भी किया। महिला ने बताया कि वह पहले से शादी शुदा थी और उसका तलाक हो चुका था, क्योंकि उसका पति उसे शराब पीकर मारता पीटता था और दहेज मांगता था। महिला ने बताया कि उसका तलाक आलिम के पिता ने ही कराया था और बोला था कि मैं तेरी शादी अपने लड़के आलिम से करवा दूंगा।

महिला ने बताया कि पति से तलाक के एवज में मिले 2.50 लाख रुपये मिले थे जो उसने आलिम के पिता को ही दे दिये थे। महिला ने बताया कि आलिम ने उससे नजदीकियों बढ़ायी और कहने लगा कि मैं तुमसे शादी तो करूंगा। इस दौरान आलिम उसे शहर के कई हाटेलों में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म करता था। और जब-जब वह उससे शादी के लिये बोलती थी तो आलिम के पिता उसे टाल दिया करते थे। जब उसने अपने 2.5 लाख रुपये वापिस मांगे तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की और कुछ दिन पहले कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने आलिम के घर जाकर बोला कि मेरा निकाह कराओ, अब मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती तो आलिम के पापा ने उसे मारा-पीटा और मुझे गन्दी-गन्दी गालियां दी। जब उसने अपने पैसे मांगे तो उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दीं और कहा कि पैसे मांगे तो हम तुझे जान से मरवा देंगे। पुलिस प्रशासन में हमारी बहुत चलती है तथा तेरी कोई नहीं सुनेगा। महिला ने बताया कि आलिम ने उसकी फोटो व वीडियो भी बना रखी हैं। महिला ने उक्त पिता-पुत्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

महिला की तहरीर के आधार पर आलिम के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles