spot_img
spot_img
Saturday, September 19, 2026
spot_img

तबादले ही तबादले : डीआईजी ने किये 16 इंस्पेक्टरों के तबादले

नैनीताल (महानाद) : डीआईजी कुमाऊं डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने एक ही जनपद में 3-4 साल पूरे कर चुके 16 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिये हैं।

जनपद उधम सिंह नगर में तैनात – इंस्पेक्टर बसंती आर्या को अल्मोड़ा, विजेन्द्र शाह को पिथौरागढ़, जगदीश सिंह देउपा को अल्मोड़ा, प्रकाश सिंह दानू को नैनीताल, सलाउद्दीन को बागेश्वर भेजा गया है।

जनपद नैनीताल में तैनात इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह को पिथौरागढ़ भेजा गया है।

जनपद अल्मोड़ा में तैनात – इंस्पेक्टर अरुण कुमार, राजेश यादव, नासिर हुसैन को पिथौरागढ़ भेजा गया है। श्वेता दिगारी तथा अजय लाल शाह को बागेश्वर भेजागया है।

जनपद बागेश्वर में तैनात – इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह रावत तथा त्रिलोक राम को अल्मोड़ा भेजा गया है।

जनपद पिथौरागढ़ में तैनात – इंस्पेक्टर प्रभात कुमार तथा मोहन चंद्र पाण्डेय को बागेश्वर तथा हिमांशु पंत को अल्मोड़ा भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles