spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : अतिक्रमण ने बिगाड़ रखी सफाई व्यवस्था, निगम चला रहा अभियान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अतिक्रमण ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह से बिगाड़ रखा है। किसी ने बनाया सीवर टैंक, किसी ने डाला नालियों में पाइप। अब निगम ने युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना शुरु कर दिया है।

आपको बता दें कि मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के क्रम में 14.12.2025 रविवार को मानपुर रोड, वार्ड संख्या 40 में वृहद स्तर पर नाले एवं नालियों का सफाई अभियान चलाया गया।

विदित हो कि मानपुर रोड पर विगत कई वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हुई थी। अब उक्त स्थान पर सफाई अभियान चलाकर नालियों को साफ किया गया। इस दौरान देखा गया कि उक्त नाले के ऊपर व्यापारिक प्रतिष्ठानों के व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर टिनशेड, तिरपाल और लोहे के रैक बना कर अतिक्रमण किया गया था, जिन्हें नगर निगम द्वारा जेसीबी के माध्यम से हटवा कर उक्त स्थल पर साफ किया गया।

इस दौरान यह भी देखा गया कि कई लोगों द्वारा नालियों में अवैध रूप से सीवर तथा सीवर के टैंक बनाया गया और सीवर पानी को भी तथा सीवर लाइन के पाइप को भी ओपन छोड़ा गया, जिनका चिन्हींकरण किया गया और नाले के ऊपर से संपूर्ण अतिक्रमण को हटा दिया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, वार्ड सुपरवाइजर राजेश, नाला टीम के सुपरवाइजर राजेश बाबू टाइगर एवं राम कुमार व बादल खत्री तथा वार्ड पार्षद रवि प्रजापति एवं जेसीबी ऑपरेटर दीपेंद्र, शाहरूख व डंपर चालक अनूप व संपूर्ण टीम तथा नितिन और नगर निगम की संपूर्ण टीम मौजूद रही।

kashipur_news | encroachment_news_kashipur

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles