spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

काशीपुर : मुरैना गजक के पास नेता ने दी दो पेटी शराब, एक गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एसओजी टीम ने चुनावों में बांटने को लाई जा रही 2 पेटी अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कल देर शाम एसओजी काशीपुर की टीम रामनगर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सैनिक कॉलोनी के पास एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे टीम ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। इस दौरान युवक की बाइक बंद हो गई। जिस पर एसओजी टीम ने उसको पकड़ लिया। टीम ने उसके कब्जे से 2 पेटी अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सौरभ पुत्र खड़क सिंह निवासी भट्टा कॉलोनी बताया। साथ ही बताया कि यह शराब उसको रामनगर रोड पर मुरैना गजक की दुकान के पास किसी राजनीतिक पार्टी के व्यक्ति ने दी थी। जिसको वह जानता नहीं है। पुलिस शराब देने वाले की भी खोज कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओजी टीम में कांस्टेबल दीवान वोरा व कैलाश तोमक्याल शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles