spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत विक्षत शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।

बता दें कि शनिवार की देर रात्रि आईटीआई थाना अंतर्गत पैगा चौकी क्षेत्र में रेलवे लाईन पर एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला। स्टेशन मास्टर एमएस डुंगरियाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक नैनीताल बैंक का एटीएम कार्ड मिला है। एटीएम कार्ड पर इशेष कुमार अंकित नाम छपा हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुट गयी है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles