spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : मां ने 8 साल की बेटी की हत्या कर गड्डे में दबाई लाश

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): सौतेली मां ने नवरात्र की नवमी को आठ साल की मासूम बेटी की हत्या कर उसका शव एक निर्माणाधीन मकान में गड्डा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने सीसीटीव कैमरों की मदद से खोजबीन कर मासूम के शव को बरामद कर लिया तथा आरोपी सौतेली मां के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने मासूम की हत्या की बात कबूल कर ली है।

मामले की जानकारी देते हुए आईटीआई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने बताया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति बिजली फिटिंग का काम करता है। 5 वर्ष पूर्व मोनू की पत्नी रीना देवी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके दो पुत्रियां सोनी व तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है। 4 वर्ष पूर्व मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी, मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उससे उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी।

कोश्यारी ने बताया कि 16 अप्रैल को मोनू अपने ममेरे भाई के लगन में बिजनौर के ग्राम गल्लाखेड़ी गया था। 17 अप्रैल को सोनी को कन्या पूजन के लिए तैयार कर उसकी दादी संतोष देवी भी चली गई। उसी दिन शाम के समय लक्ष्मी ने अपने पति को फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी। मोनू ने घर पहुंचकर बेटी की तलाश की और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोनी की तलाश शुरू की। अगले दिन पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक फुटेज में लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को 17 अप्रैल की दोपहर के लगभग 2.30 बजे बैग में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने लक्ष्मी की निशानदेही पर मकान के भरान में डाली गई रेत की खुदाई करके सोनी का शव बरामद कर लिया। मासूम के गले में रस्सी के निशान और शरीर पर जगह-जगह फफोले के निशान थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है।

निरीक्षक प्रवीन सिंह कोश्यारी ने कहा कि महिला पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिससे इस प्रकार अपराध करने वाली महिला को कोर्ट से जमानत न मिले।

मौहल्ले वालों ने बताया कि नवमी के दिन सुबह से ही सोनी अपनी सहेलियों के साथ घर-घर में कन्या पूजन के लिए जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सोनी को हंसते-खेलते सहेलियों के साथ गली में घूमते देखा था। उसके बाद सोनी दिखाई नहीं दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles