spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

काशीपुर : विजय दिवस आज सायंकाल, सभी तैयारियां पूर्ण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्रीराम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार आज दि. 6-12-2021 सोमवार को सायं 7ः00 बजे पुराना आवास विकास स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में ”विजय दिवस“ पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम में बाबरी ढांचा विध्वंस करते समय उन सभी हुतात्माओं को जिन्होंने अपने प्राण श्रीराम जन्म भूमि मुक्ति हेतु न्यौछावर कर दिये श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में 101 दीपक जलाये जायेंगे और अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की जायेगी।

कल सायं दि. 5-12-2021 रविवार को सायं 7ः00 बजे श्री राम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर के अनेकों कार्यकर्ता महाराजा अग्रसेन पार्क में एकत्र हुए और आज सायं सम्पन्न होने जा रहे विजय दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया। श्रीराम मन्दिर निर्माण संघर्ष समिति काशीपुर सभी रामभक्तों से आग्रह करती है कि आज सायं 7ः00 बजे महाराजा अग्रसेन पार्क में पहुँच कर उन बलिदानी हुतात्माओं को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर पुण्य लाभ कमायें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles