spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

खेत में पानी देने निकले युवक की बाइक पलटी, मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : गेहूं के खेत में पानी लगाने गये एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरे खेत में मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

बजा दें कि ग्राम हरिनगर, ढकिया नंबर 1, निवासी रोहित कुमार (27 वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह बाइक द्वारा घर से ग्राम मेहतवान स्थित अपने गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिये निकला था। लेकिन जब वह देर रात तक वापिस नहीं आया तो उसके घवालों ने उसकी तलाश शुरू की। रोहित का शव एक खेत में पड़ा मिला तथा उसकी बाइक भी खेत में पड़ी थी।

पुलिस का अनुमान है कि तीव्र मोड़ होने के कारण उसकी बाइक अंसतुलित होकर खेत में पलट गई होगी तथा खेत में पड़े पत्थरों से टकराकर उसकी मृत्यु हुई होगी। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा था अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles