spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

किसानों की हत्या सुनियोजित, जनता को जागकर करना होगा सरकार का विरोध : इंदू मान

काशीपुर/देहरादून (महानाद) : महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू मान ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर ने मंगलवार को देहरादून मुख्यालय पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किसानों पर जीप चढ़ाकर हत्या करने की जघन्य घटना पर पर दुख प्रकट करते हुए मृत किसानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदू मान ने कहा कि किसानों का अधिकार सुनियोजित तरीके से छीना जा रहा है और विरोध करने पर किसानों को खुलेआम सड़क पर कुचला जा रहा है। विपक्ष के नेताओं को किसानों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी को किसानों की हत्या पर खेद व्यक्त करने लखीमपुर खीरी नहीं जाने दिया गया। उन्हें 3 दिन से सीतापुर के गेस्ट हाउस में बंद रखा हुआ है। ये सारी कार्रवाई तानाशाही पूर्ण तरीके से एवं और लोकतांत्रिक तरीके से की जा रही हैं। ऐसा लगता है अब देश में एक नई तरीके की राजनीति चल रही है जो अपराधी हैं, दोषी हैं उनको सरकार और मीडिया लगातार बचाने में लगे हैं और जो पीड़ित है उनको अपराधी घोषित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को खत्म करने की एक सुनियोजित चाल सी लगती है। जब देश की सरकार स्वयं देश को बांटने में, धर्म के नाम पर राजनीति करने एवं अपराधियों को बचाने में लग जाए तो देश की जनता को जागना ही होगा और सड़क पर आकर विरोध भी करना पड़ेगा।

इंदू मान ने कहा कि देश आज चुनौतीपूर्ण एवं अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है साधारण जनता गरीबी एवं बेरोजगारी से जूझ रही है। आत्महत्या के केस लगातार बढ़ोतरी की ओर हैं। मान ने कहा कि सरकार की गलत कार्यशैली पर आवाज उठाना व उसे ठीक कराना विपक्ष एवं जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का काम जनता को सुविधा देना एवं देश में शांति व्यवस्था को कायम रखना होता है मगर ठीक उसके उलट रासूका लगाकर दबावपूर्ण तरीके से अराजकता जैसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को अपनी राजनीतिक सोच बदल कर देश में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles