spot_img
spot_img
Tuesday, September 22, 2026
spot_img

कुमाऊं वैश्य महासभा कल करेगी वरिष्ठजन वंदन एवं प्रतिभा अभिनंदन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कुमाऊं वैश्य महासभा द्वारा कल वरिष्ठजनों का वंदन एवं प्रतिभा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वैश्य समाज के 75 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का वंदन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया जायेगा।

शहर के वरिष्ठ अग्रज शिवनंदन अग्रवाल को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रसिद्ध उद्योगपति योगेश जिंदल ने बताया कि कल 23 सितंबर 2026, बुधवार को सांय 5 बजे बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हैरिटेज में कुमाऊं वैश्य महासभा द्वारा वरिष्ठजनों के वंदन एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रओं के अभिनंदन हेतु एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह में देशभर के वैश्य समाज के 700 से ज्यादा गोत्रों के व्यक्ति शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में फैल वैश्य समाज को एकजुट कर उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करना है। वहीं अपनी नई पीढ़ी को अपने संस्कार और संस्कृति से परिचय कराना है। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की से जलने वाले पश्चिमी देश हमारी युवा पीढ़ी को जेन जेड और जेन अल्फा नाम देकर पथभ्रष्ट करने में जुटे हैं। हमें अपनी युवा पीढ़ी को उन देशों की कुत्सित मानसिकता से बचाकर देश को तरक्की की राह पर आगे ले जाना है।

कुमाऊं वैश्य महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप गुप्ता ने बताय कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद) व कार्यक्रमाध्यक्ष योगेश जिन्दल (समाजसेवी व उद्योगपति) रहेंगे। उन्होंने सभी वैश्य समाज / परिवारों से आग्रह किया कि हम सभी एक आयोजक की तरह काशीपुर क्षेत्र के अपने निकट वैश्य परिवारों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर व स्वयं सपरिवार उपस्थित रहकर समारोह की शोभा बढ़ाएँ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वैश्य समाज (अग्रवाल, गुप्ता, वार्ष्णेय, रस्तौगी, जैन, माहेश्वरी, कुमारतनय, विश्नोई, साहू, वैश्य आदि) के 75 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ जन तथा 2026 की हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में उत्तराखण्ड बोर्ड में 75 प्रतिशत या अधिक, और सीबीएसई में 80 प्रतिशत या अधिक अंक वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जायेगा।

इस दौरान, कोषाध्यक्ष केसी बंसल, महामंत्री कपिल अग्रवाल, सह संयोजक प्रियांशु बंसल, अजय अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles