- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशन में फ्रंटफुट पर जिला प्रशासन, दर्जनों मोबाइल टावर सील, एक बाद एक बड़े एक्शन
- बगैर अनुमति, नक्शे पंजीकरण के लगाए टावर-खूंटा कील, तो होगा सील: जिला प्रशासन
- कुचलती जन भावनाओं अपेक्षाओं से आहत होकर प्रशासन अपने चिरपरिचित रूप में अडिग
- मानकों का उल्लंघन, जनभावना हुई आहत, आक्रामक हुआ प्रशासन, सील हुए दर्जनों मोबाईल टावर
- हमारे जनपद में नियम विरुद्ध कार्यों का ‘विध्वंस’ ही है हश्र: डीएम
- घनी आबादी, बस्ती, कालोनियों में नियम विरुद्ध लगाए जा रहे है हाई फ्रीक्वेंसी मोबाईल टावर, प्रशासन ने एक झटके में किए सील
- अपने जिले में नहीं होने देंगे जनभावना से खिलवाड़, शिकायत पर कार्यवाही तय: जिला प्रशासन
सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : डीएम सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन देहरादून निरंतर जनभावना के अनुरूप कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन फ्रंटफुट रहते हुए जनहित में लगातार कड़े निर्णय ले रहा है। जिससे नियम विरुद्ध कार्यों पर प्रभावी एक्शन से इन कार्यों में संलिप्त लोगों में सरकार तथा प्रशासन का खौफ व्याप्त हो रहा है, वहीं इस प्रकार के एक्शन से आम जनमानस में सरकार एवं प्रशासन के कार्यों से सकारात्मक माहौल है तथा सरकार एवं प्रशासन की नीतियों पर विश्वास बढ़ा है। जिला प्रशासन ने तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई, राजा वाला रोड तथा वार्ड 5 रामबाग, हरबर्टपुर में मानकों की अनदेखी कर घनी आबादी में लगाए गए मोबाइल टावर को सील कर दिया है।
आपको बता दें कि जिला प्रशासन देहरादून ने नियम विरुद्ध लगाए गए दर्जनों मोबाइल टावर सील किए हैं। जिला प्रशासन का मत स्पष्ट है कि बिना अनुमति के यदि टावर-खूंटा कील, भी लगाई तो सील की कार्यवाही की जा रही है। डीएम सविन बंसल जनमानस सर्वाेपरि ररखकर जनहित में निर्णय ले रहें इसमें चाहे छोटे कार्य हों या फिर कई बड़े कार्यों की अनुमति क्यों न हों। जनभावना से खिलवाड़ व मानकों का उल्लंघन, जनभावना आहत जैसे कृत्यों पर प्रशासन अपने चिरपरिचित अंदाज में अडिग होकर कार्यवाही कर रहा है। ताजा मामलें में घनी आबादी, बस्ती, कालोनी में नियम विरुद्ध लगाई जा रहे हाई फ्रीक्वेंसी के मोबाईल टावर सील कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिला प्रशासन की कार्यशैली त्वरित एक्शन की है जिससे जिले में नियम विरुद्ध कार्यों का ‘विध्वंस’ किया जा रहा है। नियम कायदे दरकिनार कर लगाए जा रहे थे मोबाईल टावर, प्रशासन ने एक झटके में सील कर दिए है।
विगत माह तहसील विकासनगर अन्तर्गत ग्राम बहादुरपुर सेलाकुई राजावाला रोड तथा माह जुलाई वार्ड नम्बर 5 रामबाग, हरबर्टपुर के निवासीगणों द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके क्षेत्र में मानकों का उल्लंघन कर घनी आबादी में नियम विरुद्ध मोबाईल टावर लगाये गये हैं, जिससे क्षेत्र में बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, क्षेत्रवासियों में रेडिएशन फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व एसडीएम को तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।



