spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

गहरी खाई में गिरी कार, एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की मौत

सुहानी अग्रवाल
देहरादून/नरेन्द्र नगर (महानाद): ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नरेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बगरधार के पास एक कार के गहरी खाई में गिरने से एलआइ्रयू के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नरेन्द्र नगर पुलिस, फायर व आपदा-प्रबंधन की टीम ने शव को बहार निकाल ककर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के लगभग 12ः45 बजे बगरधार में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी।

कार में टिहरी के अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45 वर्ष) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।. डंगवाल अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे वे एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles