spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बीजेपी संगठन में किया बड़ा बदलाव, इन्हें सौंपी बड़ी कमान…

भाजपा ने जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। हाईकमान ने मंगलवार को बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए है। पार्टी ने चार राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान किया है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, झारखंड में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ और तेलंगाना में जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी आलाकमान ने एनटीआर की बेटी और तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। हालांकि पार्टी ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। इन राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा थी।

गौरतलब है कि बीजेपी ने पिछले दिनों बिहार में प्रदेश अध्यक्ष को बदला था। अब पार्टी ने बिहार से अलग होकर बने झारखंड में बदलाव किया है। पार्टी ने यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कमान सौंपी है। झारखंड में झामुमो की अगुवाई वाला महागठबंधन सत्ता में हैं। अभी तक झारखंड में पार्टी संगठन की कमान दीपक प्रकाश के पास थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles