spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

महिला को 40 हजार में बेचने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने अपनी पत्नी को 40 हजार रुपये में बेचने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने उक्त महिला को शादी के नाम पर हरियाणा के एक व्यक्ति को 40 हजार में बेच दिया था।

बता दें कि 23 मार्च को एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया था कि राकेश पुत्र दुर्गा राम निवासी नथुवाखन, नैनीताल हाल निवासी दक्ष चैराहे के पास, ट्रैंजिट कैम्प, रुद्रपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती को शादी के नाम पर खरीद कर उसे हरियाणा की पार्टी को 40,000 रुपए में बेच दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित की और 31 मार्च 2021 को एसआई लता बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, हल्द्वानी से राकेश व उसकी पत्नी मोहिनी उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग राजस्थान, हरियाणा के रहने वाले पुरूषों के विवाह करने के उद्देश्य से पहाड़ की गरीब, असहाय, विधवा लड़कियांे/महिलाओं की खरीद-फरोख्त कर उन्हें बेच देते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles