spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

मैं हूँ जागरूक मतदाता अभियान के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 23-12-2021 को मतदाता जाकरूकता अभियान (SVEEP) के अन्तर्गत ‘मैं हूँ जागरूक मतदाता’ के लिये महाविद्यालय परिवार के सभी प्रवक्ताओं व छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कीर्ति पन्त ने मतदान के लाभों के बारे में छात्राओं को बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, कैम्पस एम्बेसडर डॉ. शोभित त्रिपाठी, डॉ. मंजु सिंह, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, प्राची धौलाखण्डी, दीक्षा मेहरा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. पुष्पा धामा, डॉ. मंगला, कीर्ति टण्डन, डॉ. नवनीत कुमार सिंह आदि ने हस्ताक्षर किये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles