spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

काशीपुर : मरीज की मदद को आगे आये डॉ. पारितोष जोशी, दवाई देकर ली 1 रुपये की फीस

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आवास विकास स्थित जोशी अअस्पताल के डॉ. पारितोष ने मुसीबत में मरीज का इलाज ही नहीं किया बल्कि दवाई के बदले केवल 1 रुपये फीस लेकर उसकी आर्थिक मदद भी की।

बता दें कि रविवार की रात्रि 1.30 बजे सुभाष नगर स्थित जीके फार्मेसी के स्वामी सौरभ शर्मा को दिहाड़ी पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनके 16 साल के बेटे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिस पर सौरभ शर्मा ने तुरंत आवास विकास स्थित जोशी अस्पताल के संचालक डॉ. पारितोष जोशी को फोन कर मदद मांगी। डॉ. पारितोष ने मरीज को बिना विलम्ब अस्पताल लाने को कहा और खुद मरीज़ को देखकर उसे उचित दवाएं दी। मरीज के पिता की आर्थिक स्थिति देखते हुए दवा और अपनी फीस के बदले में डॉ. परितोष जोशी ने मात्र एक रुपया लेकर मरीज के पिता से लाखों की दुआएं ले लीं।

वहीं, अपने पुत्र के इस कार्य की जानकारी होने पर उनके पिता एवं क्षेत्र के जाने माने किचकित्सक डॉ. बीसी जोशी ने भी ख़ुशी जाहिर की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles