spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

काशीपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मेयर दीपक बाली ने दुकानदारों को बांटे डस्टबिन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मेयर दीपक बाली ने आज नगर निगम सभागार में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के साथ मिलकर दुकानदारों को निःशुल्क डस्टबिन वितरित किये। इन डस्टबीनो में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग रखा जाएगा।

इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि बरसात में जल भराव न हो इसके लिए नगर निगम दिन-रात अभियान छेड़े हुए है और नालें व नालियों की सफाई के साथ-साथ शहर की सड़कों का सफाई अभियान भी युद्ध स्तर पर चल रहा है ऐसे में उनका नगर की देव तुल्य जनता से विनम्र अनुरोध है कि वह भी इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़कर नगर निगम का सहयोग करे ताकि काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का सपना साकार हो सके और काशीपुर शहर प्रदेश के स्वच्छ शहरों में प्रथम स्थान पा सके।

मेयर दीपक बाली ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जब तक जनता का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक एक नहीं सौ दीपक बाली भी आ जाएं तो शहर साफ नहीं हो सकता। आज लोग सफाई के मामले में इंदौर का उदाहरण देते हैं, लेकिन इंदौर को साफ करने में भी तो वहां की जनता सहयोग करती है। काशीपुर की देव तुल्य जनता सहयोग करेगी, जो कर भी रही है, तो वह समय दूर नहीं जब काशीपुर का नाम भी सफाई के मामले में दूसरे शहरों के साथ में लिया जाएगा।

बाली ने कहा कि काशीपुर की जनता के लिए इस मुहिम में दुकानदार भाइयों का सहयोग भी बहुत आवश्यक है, क्योंकि बाजार स्वच्छ रहेंगे तो दुकानदारों और ग्राहकों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और अपने बाजार साफ और सुंदर दिखाई देंगे।

इस अवसर पर विभिन्न क्लबों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मौजूद रहकर काशीपुर को साफ और स्वच्छ बनाने में न सिर्फ अपने सहयोग का पूर्ण समर्थन दिया बल्कि जनता से भी अनुरोध किया कि वह भी नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में साथ उठ खड़ी हो क्योंकि बगैर जनसहयोग कोई भी कार्य सफल होना संभव नही है।

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि जनता की जागरूकता के बगैर शहर सुंदर नहीं बन सकता, लिहाजा सबको मिलकर कदम उठाने होंगे।

मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार बिष्ट तथा अनेक गणमान्य लोगों के साथ मिलकर डस्टबिन से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन डस्टबिनों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूरे बाजार में वितरित करेंगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनीत सिंगल, मनोज चौधरी, राजीव खरबंदा, मुक्ता सिंह, मनीष बंसल, रोटरी क्लब से अभिलाष कमानी, केडीएफ से राजीव घई, तराई इंडिपेंडेंट स्कूल के अनुराग सिंह, आलोक गोयल, अभिषेक जिंदल व संजय अग्रवाल रोटरी क्लब से तथा लायंस क्लब ग्रेटर से गौतम मेहरोत्रा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, आनंद वैश्य, पार्षद शिवांश गोले, दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, शाह आलम, मयंक मेहता, प्रिंस बाली, मौहम्मद सादिक, प्रकाश नेगी, अब्दुल कादिर, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पंकज भल्ला, सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, एहतेशाम, अब्दुल सलीम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल पैगिया द्वारा किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles