विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली ने आज उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लगे पटाखा बाजार का उद्घाटन किया। इस असपर पर उन्होंने सभी दुकानदारों और नगर एवं क्षेत्र की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मेयर दीपक बाली ने कहा कि इस बार का पटाखा बाजार शानदार तरीके से लगाया गया है और प्रशासन द्वारा जो मानक तय किए गए हैं, उन्हीं के अनुसार पटाखा बाजार लगा है। पूरे परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था की गई है और सुरक्षा की दृष्टि से यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी कराई गई है।
मेयर बाली ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के साथ कोई भी कोताही ना बरतें और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करें। इस प्रांगण में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इसका भी ध्यान रखें। मेयर ने बताया कि पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कराया गया है और पानी का एक टैंक भी यहीं खड़ा कराया गया है। यहां की सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जाएगी।
इस अवसर पर चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश चावला, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, प्रकाश नेगी, पवनीत सिंह, पटाखा व्यापारी रिंकू अरोरा, मयंक खत्री, गौरव कश्यप, राकेश कुमार, शिवम अग्रवाल, विकास कुमार, प्रीतपाल, सन्नी, विशाल रोहेला, मोहित सक्सेना सहित अनेकों दुकानदार मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने इस पटाखा बाजार के लगवाने में दिए गए सहयोग के प्रति मेयर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया।



