spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

विधायक दुम्का ने यात्री मार्ग के नवीनीकरण का किया शिलान्यास, गेहूं केन्द्र खोले जाने का दिया आश्वासन

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : विधायक नवीन दुम्का ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके अलावा कुंवरपुर गौलापार में गेहूं का क्रय केंद्र खोले जाने को लेकर किसान सेवा समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन का भी संज्ञान लेते हुए गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया। वहीं हल्दुचैड़ क्षेत्र में यात्री मार्ग के नवीनीकरण का शिलान्यास किया। उक्त सड़क 12.8 लाख की लागत से बन कर तैयार होगी।

उधर, दुम्का ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मुलाकात करते हुए लालकुआं विधानसभा की जन समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। उसके बाद टैगोर पब्लिक स्कूल के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग किया। विधायक दुम्का ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार दिन-रात जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles