spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

विधायक प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भाजपा नेता जगमोहन बिष्ट ने वन निगम, रामनगर में पहली बार लग रही विकास प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदर्शनी के प्रबंधक सहित अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया वहीं, जगमोहन बिष्ट ने अपने अन्य साथियों के साथ प्रदर्शनी में घूम कर आनंद उठाया।

बिष्ट ने कहा कि लोग अपने परिवारों के साथ आकर यहां लग रही विकास प्रदर्शनी का आनंद उठाएं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से शांति व्यवस्था बनाने की अपील क।

विकास प्रदर्शनी के प्रबंधक मनोज भंडारी ने बताया कि प्रदर्शनी में बड़ा झूला, ड्रैगन ट्रेन, डायनासोर, ऊं ब्रेक डांस व बच्चों के विभिन्न प्रकार के झूले, सहारनपुर वालों की चाट, दिल्ली वालों की सॉफ्टी, मेरठ वालों का हलवा परांठा आदि के साथ-साथ अन्य विभिन्न तरह की दुकानं भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मौत के कुएं को भी प्रदर्शनी में लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता का मुझे काफी सहयोग मिल रहा है।

इस दौरान ग्राम प्रधान मौहम्मद इमरान, इंद्र लाल, दीपक राणा, प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद अंसारी, दानिश सिद्दीकी, अब्दुल कय्यूम, मयूर खान, सलीम अहमद, रईस अहमद, छत्रपाल, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles