spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

खुद को भगवान विष्णु का 11वां अवतार समझते हैं मोदी : खड़गे

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी खुद को विष्णु का अवतार समझते हैं। वे भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बाद अब 11 वां अवतार बनने निकले हैं। मोदी जी में क्रेडिट लेने की होड़ है। वे हर काम का क्रेडिट लेते हैं।

खड़गे ने कहा मोदी के सपने में नेहरू, इंदिरा, सोनिया गांधी आते हैं। राहुल गांधी तो पीएम मोदी को सोने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा पीएम मोदी कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबरा गये हैं। असम में उनकी यात्रा में गड़बड़ करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ों यात्रा में ऐसा कहीं नहीं हुआ जैसा असम में हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने देश की आजादी और एकता के लिए बलिदान दिया। आगे भी कांग्रेस डटकर ऐसे लोगों का सामना करेगी।

खड़गे ने कहा कि हमारी नेता इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपनी जान दी। राजीव गांधी ने जान दी। मैं भाजपा सरकार और उनकी पार्टी से पूछता हूं कि आजादी के लिए आपके कितने लोग जेल गए। कितनों ने अपने घर बार को छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग फांसी पर चढ़े हैं। आप संपत्ति जमा कर रहे हो। उनके घर का कोई व्यक्ति कभी आजादी के लिए नहीं मरा। अंग्रेजी हुकूमत में जब गांधी जी ने भारत छोड़ो का बीड़ा उठाया तो इनके लोग अंग्रेजी सरकार में नौकरी पर लगे।

इससे पूर्व यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि देरी इसलिए हुई क्योंकि आजकल उड़ने के लिए भी मोदीजी की परमिशन लेनी पड़ती है। फिर हेलिकॉप्टर में चढ़ने, उतरने, हेलिकॉप्टर लैंडिंग में भी उनकी परमिशन लेनी पड़ती है। वो हम सबको सताते हैं। ताकि लोग लंबा इंतजार करके हमारे भाषण के समय चले जाएं। हमें ऐसी सरकार को हटाना है। आप उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। पूरे देश को बचाने वाले हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles