हल्द्वानी (महानाद) : एक महिला ने अपनी देवरानी की बहू दीक्षा सनवाल के खिलाफ उनके साथ मारपीट, लड़ाइ झगड़ा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मल्ला गोरखपुर, नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल निवासी लीला देवी पत्नी स्व. भैरव दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विगत 32 वर्षाे से अपनी देवरानी के साथ रह रही हैं। उने पति स्व. भैरव दत्त एक फौजी रह चुके हैं और बॉर्डर के समीप झेलम नदी में सन् 1976 में पार करते समय वह वीर गति को प्राप्त हो गये थे। उनकी कोई संतान नहीं है और जो भी उनका सहारा है वह उनकी देवरानी मुन्नी सनवाल हैं।
लीला देवी ने बताया कि दिनांक 10.3.2026 को बहू दीक्षा सनवाल घर में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट व गाली-गलौच करने लगी और खुद गलती करके 112 को सूचना दी, जिस पर भोटिया पड़ाव चौकी और महिला हेल्प लाईन द्वारा समझाने पर घर भेज दिया और कहा गया कि आज के बाद लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौच एवं मारपीट मत करना, उसके बाद वह और उनके परिवार वाले घर वापस आ गये।
लीला देवी ने आरोप लगाया कि दीक्षा सनवाल द्वारा पुलिस द्वारा दिये गये निर्देश का पालन नहीं किया गया और घर आने पर फिर से दीक्षा सनवाल गाली-गलौच, मारपीट व लड़ाई झगड़ा करने लगी, जिस पर उनकी आंख के पास गम्भीर चोट लग गयी, बेस हॉस्पिटल हल्द्वानी में उसका उपचार किया गया।
लीला देवी ने कहा कि दीक्षा सनवाल को कानून व समाज का कोई भय नहीं रह गया है और इसका आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। क्योंकि यह पूर्व में भी उनसे व उनके परिवार के साथ गाली-गलौच, मारपीट व लड़ाई झगड़ा करती आ रही है। वह एक असहाय व लाचार और 75 वर्षीय वृद्ध, विधवा एवं निसंतान महिला हैं। उनकी बहू दीक्षा सनवाल के इस व्यवहार से घर में सदैव डर और भय का माहौल बना रहता है, ये अचानक कभी भी उनपर व उनके परिवार के ऊपर हमला कर सकती है, उससे उन्हें अत्यंत गंभीर खतरा बना हुआ है।
लीलादेवी ने कहा कि दीक्षा सनवाल उन्हें आये दिन धमकाते हुए कहती है की पेंशन के पैसे मुझे दे दे और पेंशन को मेरे नाम कर दे, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बहू दीक्षा सनवाल से आये दिन खतरा बना हुआ है, उन्हांने दीक्षा सनवाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीक्षास सनवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई आीती वाल्मीकि के हवाले की है।
#दीक्षा सनवाल | haldwani_news



