spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

नाम चवन्नी ईनाम एक लाख का, यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर ठोका

जौनपुर (महानाद) : यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत आमने-सामने की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी जौनपुर के कुख्यात अपराधी सुमित सिंह उर्फ चवन्नी को मार गिराया। उसके पास से एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। यह मुठभेड़ मंगलवार की सुबह जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगोली मोड़ के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान करीब 20 मिनट तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मऊ जिला निवासी सुमित सिंह उर्फ मोनू उर्फ चवन्नी कई साल से जरायम की दुनिया में बना हुआ था। वह यूपी और बिहार के विभिन्न जनपदों में कांट्रैक्ट किलर के रूप में काम करता था। उस पर हत्या लूट जैसे दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसके बाद उस पर एक लाख रुपये का का इनाम घोषित किया गया था।

यूपी पुलिस तथा एसटीएफ की टीम

एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली कि वह बदलापुर क्षेत्र में है। एसटीएफ और पुलिस जब उसे पकड़ने मौके पर पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली चवन्नी को लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मी उसे बदलापुर सीएससी लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि चवन्नी के पास से एक एसयूवी गाड़ी, एके-47 तथा एक पिस्टल बरामद हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles