spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के आरोप में जिम ट्रेनर गिरफ्तार

चंदौसी (महानाद) : पुलिस ने एक जिम ट्रेनर को नाबालिग के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुभाष रोड स्थित जिम में उसकी 15 साल नाबालिग पुत्री ट्रेनिंग लेने जाती है। जहां जिम का ट्रेनर मोहनिश निवासी मौहल्ला कुरैशियान उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें करता है। आरोपी युवक उनकी पुत्री के साथ मोबाइल पर भी अश्लील बातें करता था और उसकी बात न मानने पर जिम में खींची गई फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। बुधवार को आरोपी मोहनिश से परेशान होकर उनकी बेटी ने इस बारे में उन्हें बताया। उनकी पुत्री ने बताया कि जिम का ट्रेनर मोहनिश जिम में जाने पर हाथ पकड़ता था तथा छेड़खानी करता था। नाबालिग ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में शहर की अन्य कई किशोरी, युवती व महिलाओं के भी फोटो व वीडियो हैं। जब नाबालिग के पिता ने आरोपी ट्रेनर से आपत्ति दर्ज की तो उसने उनसे दो लाख रुपये देने की बात कही तथा विरोध करने पर गाली गलौच भी की।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी मोहनिश के विरुद्ध छेड़खानी, पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles