spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

नामधारी बंधुओं ने ली क्लीन एण्ड ग्रीन संस्था की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन संस्था द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यां से प्रभावित होकर बाजपुर निवासी समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी व बलदेव सिंह नामधारी ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा व सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह व बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन संस्था गरीबों व जरूरतमंदों के लिये हमेशा आगे रहकर कार्य करती आ रही है तथा संस्था की इस समाजसेवा से प्रभावित होकर उन्होंने संस्था की सदस्यता ग्रहण है। उन्होंने आशा जताई की संस्था आगे भी जरूरतमंदों व गरीबों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इस अवसर पर विक्की राजकुमार सौदा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, जिला संगठन मंत्री निर्मल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles