नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने भारत के प्रधानमंत्री, देखें कौन-कौन बना मंत्री

0
985

नई दिल्ली (महानाद) : नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वे जवाहर लाल नेहरू (1952, 1957 और 1962) के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री बन गये जो लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

विदित हो कि 73 साल के नरेंद्र मोदी पहली बार 2014 में और फिर 2019 में प्रधानमंत्री बने और अब 2024 में एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री बन गये हैं।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 240 और एनडीए (एनडीए) ने 293 सीटें जीतीं हैं। एनडीए के साथी तेलुगू देशम पार्टी ने 16 और जनता दल यूनाइटेड ने 12 सीटें जीती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार भाजपा के राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जेपी नड्डा, एस जयशंकर और शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी और 30 कैबिनेट मंत्रियों को गोपनीयता और पद की शपथ दिलाई। जेडी(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, एचएएम (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी, जेडी(यू) नेता राजीव रंजन सिंह श्ललनश्, टीडीपी के के राम मोहन नायडू और एलजेपी-आरवी नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इन पांच सहयोगियों में से प्रत्येक को एक-एक कैबिनेट बर्थ मिला। कुमारस्वामी कर्नाटक और मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेताओं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल श्प्रचंडश्, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ इस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के अलावा, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ नए संसद भवन के निर्माण में शामिल सफाई कर्मचारियों और मजदूरों ने भी भाग लिया। शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में लगभग 9,000 लोग मौजूद रहे।

देखें मंत्रियों की लिस्ट-

 मंत्री का नाम (Minster Name)   रैंक (Rank)  विभाग (Department) 
 राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  कैबिनेट मंत्री
 अमित शाह (Amit Shah)  कैबिनेट मंत्री
 नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  कैबिनेट मंत्री
 जेपी नड्डा (JP Nadda)  कैबिनेट मंत्री
 शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)  कैबिनेट मंत्री
 निर्मला सीतारमण  कैबिनेट मंत्री
 सुब्रह्मण्यम जयशंकर  कैबिनेट मंत्री
 मनोहर लाल  कैबिनेट मंत्री
 हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy)  कैबिनेट मंत्री
 पीयूष गोयल (Piyush Goel)  कैबिनेट मंत्री
 धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  कैबिनेट मंत्री
 जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi)  कैबिनेट मंत्री
 राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) (Rajeev Ranjan Singh)  कैबिनेट मंत्री
 सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand Sonowal)  कैबिनेट मंत्री
 डॉ वीरेंद्र कुमार (Virendra Kumar)  कैबिनेट मंत्री
 राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu)  कैबिनेट मंत्री
 प्रल्हाद जोशी (Prahlad Joshi)  कैबिनेट मंत्री
 जुएल ओरांव (Jual Oram)  कैबिनेट मंत्री
 गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)  कैबिनेट मंत्री
 अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw)  कैबिनेट मंत्री
 ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  कैबिनेट मंत्री
 भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav)  कैबिनेट मंत्री
 गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)  कैबिनेट मंत्री
 अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi)  कैबिनेट
 किरेन रिजिजू (Kiran Rijiju)  कैबिनेट मंत्री
 हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)  कैबिनेट मंत्री
 डॉ मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya)  कैबिनेट मंत्री
 जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy)  कैबिनेट मंत्री
 चिराग पासवान (Chirag Paswan)  कैबिनेट मंत्री
 सीआर पाटील (CR Patil)  कैबिनेट मंत्री
 राव इंद्रजीत सिंह (Rao Indrajeet Singh)  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh)  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 अर्जुन राम मेघवल (Arjun Ram Meghwal)  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 प्रतापराव जाधव (Pratap Rao Jadhaw)  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary)  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
 जितिन प्रसाद (Jitin Prasad)  राज्य मंत्री
 श्रीपद यशो नाइक (Shripad Yesso Naik)  राज्य मंत्री
 पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary)  राज्य मंत्री
 कृष्णपाल गुर्जर (Krishanpal Gurjar)  राज्य मंत्री
 रामदास आठवले (Athawale Ramdas Bandu)  राज्य मंत्री
 रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur)  राज्य मंत्री
 नित्यानंद राय (Nityanand Rai)  राज्य मंत्री
 अनुप्रिय पटेल (Anupriya Patel)  राज्य मंत्री
 वी सोमन्ना (V Somanna)  राज्य मंत्री
 चंद्रशेखर पेम्मासानी (Chandra S Pemmasani)  राज्य मंत्री
 एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel)  राज्य मंत्री
 शोभा करांदलाजे (Shobha Karandlaje) राज्य मंत्री
 कीर्तिवर्धन सिंह (kirtivardhan Singh)  राज्य मंत्री
 बनवारी लाल वर्मा (Banvari Lal Varma)  राज्य मंत्री
 शांतनु ठाकुर (Shatanu Thakur)  राज्य मंत्री
 सुरेश गोपी (Suresh Gopi)  राज्य मंत्री
 एल मुरुगन (L Murugan)  राज्य मंत्री
 अजय टम्टा  (Ajay Tamta)  राज्य मंत्री
 बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjy Kumar)  राज्य मंत्री
 कमलेश पासवान (Kamlesh Paswan)  राज्य मंत्री
 भागीरथ चौधरी (Bhagirath Chaudhary)  राज्य मंत्री
 सतीश चंद्र दुबे (Satish Chandra Dubey)  राज्य मंत्री
 संजय सेठ (Sanjay Seth)  राज्य मंत्री
 रावनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu)  राज्य मंत्री
 दुर्गा दास उइके (Durga Das Uikey)  राज्य मंत्री
 रक्षा निखिल खडसे (Raksha Khadse)  राज्य मंत्री
 सुकांता मजूमदार (Sukanta Majumdaar)  राज्य मंत्री
 सावित्री ठाकुर (Savitri Thakur)  राज्य मंत्री
 तोखन साहू (Tokhan Sahu)  राज्य मंत्री
 डॉ राजभूषण निषाद (Raj Bhushan Chaudhary Nishad)  राज्य मंत्री
 भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा (Bhupathiraju Srinivasa Varma)  राज्य मंत्री
 हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra)  राज्य मंत्री
 निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया  (Nimuben Jayantibhai Bambhaniya)  राज्य मंत्री
 मुरलीधर मोहोल (Murlidhar Mohol)  राज्य मंत्री
 जॉर्ज कुरियन (George Kurian)  राज्य मंत्री
 पबित्रा मार्गेरिटा  (Pabitra Margherita)  राज्य मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here