spot_img
spot_img
Saturday, February 28, 2026
spot_img

नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, उठा ले जायेगी क्रेन

रुद्रपुर (महानाद) : नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों की अब खैर नहीं है। यदिआपने नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करी तो उसे क्रेन उठा ले जायेगी।

जी हां, रुद्रपुर क्षेत्र में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के अंतर्गत नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर उधम सिंह नगर पुलिस वाहन टोह करने की कार्यवाही कर रही है।

बता दें कि ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाये जाने के उद्देश्य से सड़क किनारे अनाधिकृत/नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध क्रेन के माध्यम से टोईंग की कार्यवाही लगातार जारी है। रुद्रपुर क्षेत्र में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत प्राईवेट क्रेन से संचालन किया जा रहा है।

रुद्रपुर पुलिस ने आम जन मानस से अपील की है कि अपना वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा ना करें ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles