spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

आपस में भिड़ गये एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ता, जमकर चले लात घूंसे

मोहित गोयल
अल्मोड़ा (महानाद) : सोबन सिंह जीना कैंपस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। शनिवार को कैंपस में दो छात्र गुट एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। मामला यहीं पर ही नहीं रुका। बाद में दोनों गुट कोतवाली जा धमके और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार कैंपस की दो छात्राओं का किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान एनएसयूआई का एक कार्यकर्ता छात्राओं की वीडियो बनाने लगा। जिस पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कुछ देर तक परिसर में जमकर बवाल मचा। जिसके बाद अन्य छात्र-छात्राओं के बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

लेकिन बाद में दोनों पक्ष कोतवाली जा धमके। जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

वहीं, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों गुटों के कुछ छात्रों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य है। किसी को गंभीर चोट नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायत की जांच की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles