spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

पिछड़ी जाति वर्ग को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : मुकेश कुमार

पराग अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : अनुसचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अनुसूचित जाति उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरण, छात्रवृत्ति वितरण, भूमि से सम्बन्धित विषय एवं अनुसूचित जाति समुदायों के हितार्थ/कल्याणकारी सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

इस मौके पर मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पिछड़ी जाति के वर्ग को, सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बना के कार्य करें ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का ग्राम/ब्लॉक स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी की कोई शिकायत हो तो सम्बन्धित अधिकारी तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में अधिकारी पूर्ण विवरण के साथ प्रतिभाग करें।

उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, खाद्यान्न, शिक्षा, बाल विकास, उद्यान, श्रम व अन्य विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी योजनाओं से नियमानुसार आरक्षित वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध जल दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें व समय-समय पर अधिकारी पानी की जांच कराना सुनिश्चित करें कि पानी पीने योग्य है या नहीं।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर समय-समय पर निरीक्षण करें ताकि विक्रेता किसी प्रकार की मनमानी न कर सके व आमजन को राशन लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं सही मात्रा में पात्र लोगों को राशन उपलब्ध हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को निश्चित समय व निर्धारित मात्रा में पौष्टिक आहार का वितरण कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियों में नियमानुसार आरक्षण का अनुपालन आवश्यक रूप करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर एडीएम उत्तम सिंह चौहान, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डॉ. महेश कुमार, ओसी मुक्ता मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस पंचपाल, एएसपी मिथिलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles