spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

बुजुर्ग महिला ने लगाया पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिये 20 लाख का प्लाट हड़पने का आरोप

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : एक बुजुर्ग महिला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर धोखाधड़ी करके 20 लाख का प्लाट हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अपराधी प्रवृत्ति के पड़ोसी ने उसके विश्वास का नाजायज फायदा उठा कर 20 लाख का चूना लगा दिया। महिला ने अपने बुढ़ापे का वास्ता देकर थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

सुभाष नगर निवासी दुर्गेश शर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका एक प्लाट आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर देवीपुरा में है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रूपये है। उनके पड़ोस में एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति रहता है। पड़ोसी ने उनकी शारीरिक और आर्थिक स्थिति की जानकारी होने के बाद उनका प्लाट हड़पने की योजना बनाई।

उसने उन्हें बताया गया कि उनके प्लाट पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसलिए उन्हें प्लाट बेच देना चाहिए। 20 अक्टूबर 2020 को रात करीब 7:00 बजे पड़ोसी दो अन्य लोगों के साथ उनके घर आया। उनसे जमीन खरीदने की बात करने लगा। उन्होंने मना किया तो पड़ोसी कहने लगा कि दंपति बुजुर्ग हो गए है। प्लाट किसी से लड़कर छुड़वा पाना उनके बस की बात नहीं है। इसलिए उन्हें प्लाट बेच देना चाहिए। पड़ोसी ने कहा कि वह दंपति का प्लाट बिकवा देगा। झांसे में आकर वह प्लाट बेचने को तैयार हो गए। 11 लाख में सौदा तय हुआ। 11 लाख का चेक देकर उनसे पावर आफ अटार्नो लिखवा ली गई। जब उन्होंने 11 लाख का चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस तरह उनका प्लाट पावर आफ अटार्नो से पड़ोसी ने अपने नाम करवा लिया और उन्हें एक पैसा भी नहीं दिया।

पीड़िता ने अपनी उम्र और आर्थिक स्थिति का हवाला देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles