spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक

काशीपुर (महानाद) : काशीपुर नगर क्षेत्र व ग्रामीण अंचलों से आये कांवरियों के साथ-साथ नगर क्षेत्र की जनता ने महाशिवरात्रि पर्व पर मोटेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु रात्रि 12 बजे से मोटेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगाकर जलाभिषेक करने को आतुर रहते हैं।

चैती मेला परिसर में स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर की मान्यता है कि जो भी मोटेश्वर महादेव मंदिर पर अपनी मन्नतें मांगता है भोले बाबा उनकी मन्नतें अवश्य पूर्ण करते हैं। इसी को लेकर दूर दराज से लोग जल चढ़ाने के लिए यहां पर आते हैं।

आज मािशिवरात्रि पर्व पर कांवरियों के साथ-साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 हजार लोगों ने जलाभिषेक कर अपनी-अपनी मन्नतें मांगी। इस दौरान चैती परिसर में खाने पीने की दुकानों के साथ-साथ अन्य दुकानें भी सजाई गई। महाशिवरात्रि पर्व पर ऐसा लग रहा था मानो बहुत बड़ा मेला चल रहा हो। इसी के साथ ही शांति व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आया।

भोलों को कोई असुविधा न हो इसके लिए एसपी अभय सिंह और सीओ अनुष्का बडोला ने पुलिस टीम के साथ स्वयं कमान संभाल रखी थी। महाशिवरात्रि पर्व को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles