spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

डीजीपी के आदेश पर काशीपुर में चला सत्यापन अभियान, कईयों के कट गये 10-10 हजार के चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : डीजीपी दीपम सेठ के आदेश के बाद एसएसपी अजय गणपति के आदेशानुसार बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 16.2.2026 को कोतवाली काशीपुर के चौकी बांसफोड़ान, प्रतापपुर क्षेत्र में वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें 61 लोगों का सत्यापन किया गया जिसके तहत 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5 नगद चालान किए गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10-10 हजार रुपये के 7 चालान किये गये।

आपको बता दें कि काशीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/घरेलू सहायकों/निर्माण श्रमिकों आदि का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने यहां कार्यरत या निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा सकती है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles