spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

पद यात्रा निकालकर कांग्रेस ने किया बढ़ती मंहगाई का विरोध

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : तीनों कृषि कानूनों बिल, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की लगतार बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा मौहल्ला किला से शुरु होकर महेशपुरा, ढकिया गुलाबो तिराहा, अलीगंज रोड, टांडा चौराहा से महाराणा प्रताप चौराहे तक निकाली गई।

इस दौरान संदीप सहगल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ते पेट्रोल व डीजल एवं खाद्य पदार्थों कि आज भाजपा शासन में देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। देश के अन्नदाताओ के ऊपर हो रहे अत्याचार, कृषि बिलो का तुगलकी फरमान केंद्र सरकार का गलत निर्णय है। उन्होंने कहा कि किसान अपने हक की बात के लिए पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में दिल्ली के तमाम बाॅर्डरो पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार जातिवाद के नाम पर उनका शोषण कर रहे है।

वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा शासन में जुमलेबाजो के कार्यकाल में जिस तरह से देश में बढ़ती घरेलू रसोई गैस व पेट्रोल तथा डीजलों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। इन तुगलकी फरमानो के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कि यह विशाल पदयात्रा निकाली जा रही है तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को भाजपा कि करनी और कथनी में अंतर को दिखाने के लिए विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में फेल साबित हो रही है। आज देश कि जनता को भाजपा के नुमाइंदे मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाने का काम कर रहे है। कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है।

पद यात्रा में मुक्ता सिंह, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मीनू गुप्ता, सुरेश शर्मा, इंदर सिंह एडवोकेट, इंदुमान, अलका पाल, प्रीत बम, उमा वात्सल्य, गौतम मेहरोत्रा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चैहान, मंसूर अली, उमेश सौदा, मंसूर अली मंसूरी, अनीस अंसारी, सुभाष पाल, महेंद्र बेदी, नितिन कौशिक, राजेश शर्मा एडवोकेट, आशीष अरोरा बाॅबी, चेतन अरोरा, प्रभात साहनी, मोहित चौधरी, रोशनी बेगम, वसीम अकरम, जय सिंह गौतम, मीनू सहगल, गीता चौहान, अब्दुल कादिर, नौशाद हुसैन, जफर मुन्ना, रवि ढींगरा आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता विशाल पदयात्रा में मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles