सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : प्राइवेट स्कूल बस से कुचलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि प्राइवेट स्कूल की बस संख्या यूके04 पीए 0279 स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर आ रही थी, तभी स्कूल से कुछ ही दूरी पर अनियुत्रित होकर हिम्मतपुर ब्लॉक में दवाई लेने आ रहे हरकेश (40 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह निवासी लाल ढांग के ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल की बसों का आवागमन होने के चलते कई बार दुर्घटना घट चुकी हैं। इस दुर्घटना से आसपास के क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।



