spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

पकड़ा गया दरोगा का हत्यारा, दोनों पैरों में लगी गोली

आगरा (महानाद) : शनिवार शाम को पुलिस ने दरोगा प्रशांत कुमार यादव के हत्यारे, 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली नलगने के कारण इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

बता दें कि खंदौली क्षेत्र के गांव नेहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या कर फरार हुए 50 हजार के इनामी विश्वनाथ चैहान को शनिवार की शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना जैतपुर के कमतरी पुल पर पुलिस की घेराबंदी में अपने को फंसा देख आरोपी विश्वनाथ ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जो विश्वनाथ के दोनों पैरों में लगीं। गोली लगने के बाद वह पुल पर गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज हेतु जैतपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां डाॅक्टीरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली की दरोगा का हत्यारा फरार बदमाश विश्वनाथ नगला खंगार की ओर से मोटरसाईकिल पर कहीं जा रहा है। जिस पर थानाध्यक्ष जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह और थानाध्यक्ष खेड़ा राठौड प्रेम सिंह ने जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर विश्वनाथ को घेर लिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। विश्वनाथ के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विदित हो कि बृहस्पतिवार को खंदौली क्षेत्र के गांव नेहर्रा में दो भाइयों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए दरोगा प्रशांत यादव की छोटे भाई विश्वनाथ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था। पुलिस ने विश्वनाथ की काफी खोजबीन की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया जिसके बाद विश्वनाथ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थीं। लेकिन, वह हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल देता था। लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles