विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पंचायत चुनावों की रंजिश बड़ी खतरनाक होती है। लोग आये दिन अपनी-अपनी रंजिश निकालने में लगे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव रामनगर में सामने आया है, जहां एक ग्राम प्रधान समर्थक के प्रत्याशी ने दूसरे प्रधान समर्थक प्रत्याशी का हाथ तोड़ दिया।
ग्राम रामनगर, काशीपुर निवासी जसप्रीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव में प्रधानी का चुनाव चल रहा था, जिसमें वह प्रधान प्रत्याशी इसरावती को सपोर्ट कर रहा था। इस बात को लेकर प्रियंका चौधरी पत्नी विपुल कुमार जोकि प्रधानी का चुनाव लड़ रही है, के पति विपुल कुमार पुत्र कटार सिंह, आकाश दीप पुत्र नरेन्द्र सिंह, आकाश कुमार पुत्र शम्भू निवासीगण रामनगर, काशीपुर, जोकि प्रियंका चौधरी के कट्टर समर्थक हैं, ने उसके पिताजी से कहा कि तू प्रधान प्रत्याशी-इसरावती का सपोर्ट मत कर और उनसे चिढ़ने लगे और उनके ऊपर दवाब बनाने लगे कि अगर तू उन्हें सपोर्ट करेगा तो तेरे लिये अच्छा नहीं होगा।
जसप्रीत सिंह ने बताया कि दिनांक 27.7.2025 की रात्रि करीब 9.45 बजे उसके पिताजी पंकज मोनू के घर से अपने घर आ रहे थे। उसके घर के पास में पुलिया पर आकाश कुमार पुत्र शम्भू बैठा था। उसके पिता ने उससे केवल ये पूछा कि रात में यहां क्यों बैठा है। तभी उसने उन्हें बोला तू कौन होता है यह पूछने वाला और उन्हें गाली देते हुये कहा साले तू कौन है। इतने में फोन निकालकर कॉल की, तभी उसी समय विपुल कुमार पुत्र कटार सिंह, आकाश पुत्र नरेन्द्र बाकी कुछ अन्य लोग वहां आ गये और आते ही आकाश पुत्र नरेन्द्र ने उसके पिता का कॉलर पकड़ा और आकाश पुत्र शम्भू गाली देने लगा। विपुल कुमार पुत्र कटार सिह ने उसके पिता इंद्रजीत सिंह को जोर से धक्का दिया और वह गिर गये जिससे उनका बायां हाथ टूट गया और वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा।
जसप्रीत ने बताया कि शोर होने पर मौके पर हरविन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह नि. गंगापुर गुसाई व गुरमेल सिंह पुत्र चिरमल सिंह नि. रामनगर, काशीपुर व पंकज कुमार पुत्र दिनेश, नि. रामनगर, काशीपुर को आता देख उपरोक्त लोग फिर निपटने की धमकी देते हुये भाग गये।
जसप्रीत ने कहा कि उसके पिता को उपरोक्त लोगों से जान का सख्त खतरा है, क्योंकि वह ऐलानिया जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने उपरोक्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
जसप्रीत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आकाश, विपुल कुमार व आकाशदीप के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कंचन कुमार पडलिया के सुपुर्द की है।



