परिवर्तन यात्रा ने दिया विधायक परिवर्तन का संदेश

0
67

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पूर्व विधायक तथा भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में रविवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित सत्ता परिवर्तन यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जसपुर में विधायक परिवर्तन का संदेश दे गयी।

पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान विधायक तमाम प्रलोभन देने के बावजूद भी रैली में कुछ लोग ही जुटा पाए। उस हिसाब से विधायक का विपक्षी खेमा विधायक पर भारी पड़ता दिखाई पड़ा। रैली के फ्लॉप होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी रैली से कन्नी काट ली। क्योकि शीर्ष नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री काशीपुर तो पहुंचे परन्तु उन्होंने जसपुर की रैली में न पहुंचकर रैली के फ्लॉप होने का स्पष्ट संदेश दिया।

Advertisement

पूर्व विधायक डॉ. सिंघल ने कहा कि कल हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जसपुर में विधायक परिवर्तन का संदेश दे गई। जहां एक और एक ही विधानसभा में दो जगह रैलियों की तैयारियां दिखाई दी। वहीं पूरी रैली में कांग्रेस के दो गुट होने की भी चर्चा बनी रही। एक रैली जसपुर में तो दूसरी कुंडा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का इंतजार करते रह गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के न पहुंचने पर स्थानीय नेताओं द्वारा रैली को निकाला गया।

पत्रकार वार्ता के दौरान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र चौहान, सुधीर कुमार, विनीत चौहान, राजकुमार गुम्बर, डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलौत, अभिषेक चौहान, विशाल कश्यप, देवेंद्र चौहान, आनंद वाल्मीकि, भूदेव सिंह, सरवन सिंह, अंकुर सक्सेना, गुरचरण सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here