spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग चोरी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम गढ़ीनेगी निवासी विनीत कुमार पुत्र अशोक कुमार ने कुंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पवार रिसोर्ट में कैटरिंग का काम करता है। वह अपनी कार संख्या यूके 06 सी 2600 रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी करके अंदर काम कर रहा था। शादी से देर रात को फारिग होने के बाद जब वह पार्किंग में खड़ी अपनी कार के पास आया तो उसने देखा कि ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के अंदर पड़ा हुआ काले रंग का बैग जिसमें 20,000 व जरूरी कागजात थे गायब था।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles