spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026
spot_img

उलटा-पुलटा : पत्नी के साथ पकड़े जाने पर युवक की प्रेमिका ने की चप्पलों से पिटाई

हरिद्वार (महानाद) : अक्सर प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी द्वारा पिटाई करने के किस्से तो आम हैं लेकिन यहां एक प्रेमिका ने एक युवक को उसकी पत्नी के साथ घूमते देख भरे बाजार चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं जब पत्नी को उसकी प्रेम लीला के बारे में पता चला तो वह भी युवक को धक्का देकर वहां से चली गई।

बता दें कि सिडकुल की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने उसे अपने को अविवाहित बता रखा था। बुधवार की सायं एक युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार सामान लेने गया था। तभी अचानक उसकी प्रेमिका भी वहीं बाजार में उससे टकरा गई। जब युवती उसके पास पहुंची तो पत्नी के साथ में होने के कारण उसने युवती का पहचानने से इंकार कर दिया। वहीं युवक का झूठ पकड़े जाने पर युवती का पारा हाई हो गया और उसने युवक चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं जब पत्नी को अपने पति की करतूतों का पता चला तो वह भी गुस्से में आ गई और युवक को धक्का देकर वहां से चली गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles