spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

पत्नी ने पति के साथ मिलकर लगाया प्रेमी को ठिकाने

पत्नी के साथ थे अवैध संबंध, पत्नी की मदद से दोस्त के साथ मिलकर कर दी संतोष की हत्या

मध्य प्रदेश (महानाद) : पुलिस ने निवाड़ी में हुई एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध प्रेम संबंधों में परेशानी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एसपी ने बताया कि मृतक युवक संतोष कुशवाहा का गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ अवैध संबंध थे। जब महिला के पति को इस सबंध की जानकारी हुई तो उसने अपनी पत्नी को इस संबंध को तोड़ने के लिए मना लिया। लेकिन लाख समझाने के बाद भी युवक ने इस संबंध को खत्म नहीं किया और वह जबरदस्ती महिला के घर आता जाता रहा। जिसके बाद आरोपी सीताराम ने अपनी पत्नी और उसके दोस्त के साथ मिलकर संतोष की हत्या की साजिश रच डाली।

रविवार की रात को सीताराम ने अपनी पत्नी से फोन करवा कर उसके प्रेमी संतोष को खेत पर मिलने के लिए बुलाया। जहां पर महिला का पति अपने दोस्त के साथ संतोष के आने का इंतजार कर रहे थे। पहले इन लोगों ने संतोष को खेत पर शराब पिलाई, उसका फोन छीन लिया और उसकी पिटाई करने के बाद गला घोट कर हत्या कर दी और दोनों जने मौके से फरार हो गए। मृतक के घरवालों ने संतोंष की हत्या की खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक संतोष का सरोज कुशवाहा के घर आना जाना था और उसके उसके अवैध संबंध भी थे। पुलिस ने इसी आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया और और उसके हाथ आरोपियों की गर्दन तक पहुंच गये।

जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की और सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles